{"_id":"5c4df1bebdec22736153fd35","slug":"191548612030-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने का आडियो वायरल, दरोगा निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत मांगने का आडियो वायरल, दरोगा निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अवैध मौरंग से भरे सीज ट्रक के मामले में जांच के दौरान नाम हटाने को लेकर 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी हेमराज मीना ने उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं थाना ललपुरा के प्रभारी निरीक्षक व एक अन्य उप निरीक्षक की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।
खनिज अधिकारी व उप निरीक्षक ने करीब दो माह पूर्व बिना रायल्टी ओवरलोड मौरंग भरे ट्रक को सीज कर ललपुरा थाने में खड़ा कराया था। तब इसकी विवेचना उप निरीक्षक सलीम सिद्दीकी को मिली। इधर उप निरीक्षक का स्थानांतरण थाना सिसोलर हो गया। उनकी जगह पर ललपुरा थाने के दारोगा गोपाल अवस्थी को विवेचना मिली।
इसी प्रकरण में ट्रक छुड़ाने को लेकर किसी जावेद ने फोन पर मामले को रफादफा करने की बात दारोगा गोपाल अवस्थी से कही। जिस पर एसआई ने जांच में नाम हटाने पर 30 हजार रुपये की मांग की। इस पर 20 हजार में मामला रफादफा कर गाड़ी खाली कर घर भेजने को कहा गया। साथ ही हाथ की लिखी रायल्टी रसीद की फोटो कापी दिए जाने की बात भी कही। इस बातचीत का आडियो किसी ने वायरल कर दिया।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने एसआई गोपाल अवस्थी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इंस्पेक्टर पंकज पांडेय व उप निरीक्षक सलीम सिद्दीकी के भी मामले में संलिप्तता को लेकर इनके खिलाफ जांच के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक को दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया जांच की जा रही है।
थाना निरीक्षक और थाने के एक दारोगा की जांच एएसपी को सौंपी गई
अमर उजाला ब्यूरो