फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अवैध मौरंग खनन मामले की हाईकोर्ट में आज सुनवाई

अवैध मौरंग खनन मामले की हाईकोर्ट में आज सुनवाई

Wed, 09 Jan 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
अवैध मौरंग खनन मामले की हाईकोर्ट में आज सुनवाई
हमीरपुर। सपा सरकार के दौरान हुए अवैध मौरंग खनन के मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय इलाहाबाद के चीफ जस्टिस की कोर्ट में गुरुवार को होगी। सीबीआई की ओर से तत्कालीन डीएम समेत 11 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट की प्रगति रिपोर्ट भी न्यायालय में रखेगी। यह जानकारी जनहित याचिकाकर्ता ने बताई है।
विज्ञापन


अवैध खनन मामले की यूपी के कई जिलों में उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई में जांच चल रही है। पांच जनवरी को सीबीआई ने मुख्यालय समेत प्रदेश के 11 व लखनऊ में आईएएस बी चंद्रकला के आवास पर छापामार कार्रवाई की थी।
विज्ञापन


सीबीआई ने मुख्यालय में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे बसपा नेता संजय दीक्षित पुत्र सत्यदेव दीक्षित, सपा एमएलसी रमेश मिश्रा व उनके रिश्तेदार बबलू मिश्रा के आवासों पर करीब नौ घंटे तक छापामार कार्रवाई की थी। इसी दिन सीबीआई ने आईएएस बी चंद्रकला समेत 11 लोगों के एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन मामले के याचिकाकर्ता विजय द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि यूपी अवैध खनन मामले की सुनवाई गुरुवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गोविंद माथुर करेंगे। उन्होंने यह भी बताया मामले की सुनवाई के लिए इस केस को पहले नंबर पर रखा गया है। बताया सीबीआई द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट व प्रगति रिपोर्ट को भी हाईकोर्ट में रखने के लिए सीबीआई के अधिकारियों से कहा गया है।

सीबीआई दर्ज करा चुकी है तत्कालीन डीएम सहित 11 पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed