{"_id":"5b82e94c42c79246494d39bd","slug":"191535306060-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से उड़ाया मंगलसूत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से उड़ाया मंगलसूत्र
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
राठ। बस में चढ़ते समय पीछे से किसी ने महिला का मंगलसूत्र तोड़ लिया। बस में भीड़ अधिक होने के कारण महिला चोर भाग नहीं सकी और महिलाओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चिकासी थाने के इटकौर गांव निवासी सर्वेश पत्नी सुरेंद्र राजपूत ने बताया वह अपनी बहन पार्वती पत्नी उत्तम निवासी बरौली के साथ अपने मौसा गंगादीन निवासी रिछा गांव जा रही थी।
उन्होंने बताया दोपहर करीब एक बजे वह राठ रोडवेज बस स्टैंड से महोबा जाने वाली बस पर चढ़ने लगी। इसी बीच पीछे से एक महिला ने उसके गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़ लिया। मंगलसूत्र निकलने का एहसास होने पर उसने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
वहीं आरोपी महिला भी भीड़ होने के कारण भाग नहीं सकी और उसे बस में मौजूद महिलाओं ने दबोच लिया। महिला मंगलसूत्र देने से इंकार करने लगी। इस पर बस स्टैंड पर मौजूद दो होमगार्डों ने महिला से पूछताछ की।
महिला के पास ही मंगलसूत्र निकलने पर उसे कोतवाली ले जाया गया। कोतवाल केएन सिंह ने बताया महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया भीड़ अधिक होने पर बस में चढ़ने के दौरान मंगलसूत्र उसकी साड़ी में फंस गया था।
बस में मौजूद महिलाओं ने आरोपी महिला को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो