फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   ओवरटेक करते समय कैंपर ने आटो में मारी टक्कर, महिला की मौत

ओवरटेक करते समय कैंपर ने आटो में मारी टक्कर, महिला की मौत

Sat, 04 May 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ओवरटेक करते समय कैंपर ने आटो में मारी टक्कर, महिला की मौत
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। शुक्रवार को तड़के बांदा मार्ग पर टेढ़ा गांव के समीप ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कैंपर ने आगे जा रहे ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गया। जिससे इसमें सवार सभी 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार को लाते समय एक महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्राथमिक उपचार के बाद एक दर्जन लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मौदहा कस्बे के केवटरा डेरा निवासी एक ही परिवार के लोग बांदा जनपद के पैलानी गांव में छठ संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे यह सभी लोग ऑटो में सवार होकर मौदहा वापस लौट रहे थे। बांदा मार्ग पर टेढ़ा के पास पेट्रोल पंप के निकट सुमेरपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार कैंपर ने ऑटो को ओवरटेक करते समय पीछे से टक्कर मार दी। जिससे तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार एक ही परिवार के सनी (10), भोला (10), किशोर (60), भैयालाल (52) , नाथूराम (45), राजा भैया (50), सपना (8), सुधा (10), राहुल (8), चंदन (8), रामलाल (60), सोना देवी (62) तथा राधा निषाद (32) पत्नी रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई। कुछ राहगीरों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर थाने से एसआई रोहित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। अस्पताल लाते समय राधा ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


शेष सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपनी छोटी बहन के पुत्र के छठ संस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पूरे परिवार के साथ पैलानी गई थी। वापस लौटते समय हादसे में उसकी जान चली गई। घटना के बाद कैंपर चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस को ऑटो चालक भी नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय 03 एचएएमपी 6 टेढ़ा गांव के पास सड़क किनारे पलटा पड़ा आटो।
फोटो परिचय 03 एचएएमपी 7 सुमेरपुर पीएचसी में रोते बिलखते मृतका के परिजन।
फोटो परिचय 03 एचएएमपी 8 सदर अस्पताल में इमरजेंसी में घायलों को इलाज करते चिकित्सक।
फोटो परिचय 03 एचएएमपी 9 सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद बैठे घायल।

कैंपर ने आटो में मारी टक्कर, महिला की मौत
छठ संस्कार समारोह से वापस सवारियां भरकर लौट रहा था आटो
13 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी सदर अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed