फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दबंग ने घर में घुसकर मां बेटी को कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान

दबंग ने घर में घुसकर मां बेटी को कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान

Wed, 30 Jan 2019 09:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
दबंग ने घर में घुसकर मां बेटी को कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
हमीरपुर। थानाक्षेत्र जलालपुर के बरखेड़ा गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि दो बीघे की गेहूं की फसल जबरिया मवेशियों से गांव के लोगों चरा डाली। उलाहना देने पर घर में धावा बोल कुल्हाड़ी से हमलाकर मां बेटी को लहूलुहान कर दिया। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

बरखेड़ा गांव निवासी पीड़ित दिनेश सिंह पुत्र देशराज ने बताया कि गांव के राम सिंह पुत्र मंगल सिंह ने खड़े होकर दो बीघे में बोई गेहूं की फसल अपने मवेशियों से चरा डाली। जब उसने इसका उलाहना दिया तो आरोपी उसके घर में धावा बोल दिया। घर में मौजूद मां मनिया व बहन अनीता को कुल्हाड़ी मारकर मरणासन्न कर दिया। जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि मां के सिर, कमर व पीठ में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोंटे आई हैं। वहीं डंडा लगने से बहन का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जलालपुर थाना प्रभारी बीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को डाक्टरी के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दबंग ने मां बेटी को कुल्हाड़ी मारकर किया लहूलुहान
फसल चराने का उलाहना देना भारी पड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed