फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अवैध खनन रोकने पर पूर्व प्रधान के पुत्र पर फायरिंग

अवैध खनन रोकने पर पूर्व प्रधान के पुत्र पर फायरिंग

Sun, 03 Jun 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन रोकने पर पूर्व प्रधान के पुत्र पर फायरिंग
हमीरपुर। ट्रैक्टरों से मौरंग का अवैध खनन करने की शिकायत के बाद दो पक्षों में तनातनी हो गई। इसके बाद शनिवार रात मौरंग खनन से जुड़े लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर हवाई फायरिंग कर दी। इस घटना को लेकर एक पक्ष ने यूपी 100 को सूचना दी है। मौके पर यूपी 100 पुलिस पहुंची और चार लोगों को अपने साथ ले गई। लेकिन एक पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने पर दूसरे पक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन


ललपुरा थानाक्षेत्र के रुरीपारा निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र राजू ने बताया अवैध रूप से ट्रैक्टरों पर मौरंग का खनन करने की शिकायत उसने चार दिन पूर्व अधिकारियों से की थी। इसी से मौरंग खनन करने वाले उससे नाराज हो गए।
विज्ञापन


राजू के पिता पूर्व प्रधान सुंदर सिंह ने आरोप लगाया शनिवार रात गांव के कल्लू सेंगर, बल्लू, कोमल सिंह व बउवा यादव रात में ट्रैक्टर से अवैध खनन कर रहे थे। तभी उसके पुत्र राजू का इन लोगों से विवाद हो गया और उक्त लोगोें ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। इसी विवाद में राजू का भाई रामबहादुर मौके पर पहुंचा और हवाई फायर कर रहे लोगों को देख यूपी 100 को घटना की जानकारी दी। पूर्व प्रधान ने बताया कि मौके पर यूपी 100 की दो गाड़ियां पहुंची।


आरोप लगाया कि थाने के सिपाही मनीष ने सूचना देने वाले उसके दोनों पुत्रों को पकड़ लिया। वहीं दूसरे पक्ष के बउवा यादव को भी पकड़ा, लेकिन मौरंग के धंधे में पुलिस की मिली भगत होने के कारण बउवा को छोड़ दिया है।

उधर थाना प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि अवैध मौरंग खनन नहीं हो रहा है। मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। फायरिंग की बात गलत है।

रात में ट्रैक्टरों से खनन का विरोध करने पर हुआ विवाद
पुलिस ने मामले को बताया मारपीट की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed