फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सर्विस वाला बता 1

सर्विस वाला बता 1

Thu, 24 May 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सर्विस वाला बता 1
एयरफोर्स से निष्कासित कर्मी को नौकरी पेशा बताकर ठगी
विज्ञापन


फौजी बता की शादी, पत्नी को घर से निकाला
2013 में युवक को कर दिया गया था कोर्ट मार्शल, 18 लाख लिया था दहेज
10 माह पूर्व विवाहिता को घर से निकालने पर लगाई गुहार

अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। एयर फोर्स से निष्कासित कर्मी को परिजनों व उसके रिश्तेदारों ने नौकरी पेशा वाला बताकर एक परिवार के साथ ठगी कर उसकी पुत्री की शादी करवा दी। शादी के दस माह बाद भेद खुला। बुधवार को पीड़ित पिता ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सुरौलीबुजुर्ग गांव निवासी दिग्विजय सिंह ने बुधवार को एएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पुत्री संगीता उर्फ नीतू की शादी नवंबर 2016 में कानपुर के कर्रही निवासी सुरेंद्र सिंह परिहार से की थी। जब रिश्ता तय हुआ तब उसे यह बताया गया कि सुरेंद्र कर्नाटक में एयर फोर्स में बतौर रेडियो ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। 16 लाख रुपये दहेज में शादी तय हुई थी और पूरा पैसा शादी के पहले ले लिया। शादी के करीब 25 दिन पूर्व फिर दो लाख रुपयों की मांग की न देने पर रिश्ता तोड़ देने की धमकी दी। शादी के बाद से सुरेंद्र अक्सर घर में ही रहता था। इस पर संगीता ने उससे पूछा कि कितने दिनों की छुट्टी में हैं। इस पर पति टाल-मटोल करता रहा। 10 जुलाई 2017 को ससुरालियों ने संगीता को घर से निकाल दिया। शक होने पर उसने चकेरी कानपुर स्थित एयर फोर्स पुलिस स्टेशन में सुरेंद्र की नौकरी के विषय में जानकारी हासिल की। जिसमें पता चला कि वह वर्ष 2013 से ड्यूटी से भागा हुआ है। कई बार पुलिस उसके घर गई। न मिलने पर अगस्त 2016 में सुरेंद्र को कोर्ट मार्शल कर उसे सर्विस से निकाल दिया गया है। पीड़ित पिता ने कहा कि उसके साथ छलकपट किया गया है। पीड़ित ने सुरेंद्र, उसकी मां सियाप्यारी, पिता जगुनाथ सिंह निवासी कर्रही कानपुर, बहनोई अरविंद सिंह व अरविंद की पत्नी सविता सिंह पर सुनियोजित तरीके से रुपयों की ठगी कर निष्कासित सिपाही को सर्विस में बताकर छलकपट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed