फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हत्यारोपी बंदी ने लोहे की पती से खुद को किया घायल

हत्यारोपी बंदी ने लोहे की पती से खुद को किया घायल

Sat, 08 Jun 2019 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी बंदी ने लोहे की पती से खुद को किया घायल
हमीरपुर। पांच दिन पहले चाची की हत्या करने के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध हत्यारोपी भतीजे ने लोहे की पत्ती से अपने शरीर पर वार कर खुद को घायल कर लिया। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन


सुमेरपुर के पलरा गांव निवासी बबलू खां अपनी पत्नी शबनम के साथ कूंचा व झाड़ू बनाने का कार्य करता था। यहीं पर दंपति के साथ गांव निवासी रिश्ते का भतीजा निसार पुत्र याकूब खान भी पारिश्रमिक पर काम करता था। पांच मई की सुबह घर का काम निपटाने के बाद शबनम तख्त पर आराम करने लगी। तभी निसार ने झाड़ू काटने वाले बांके से चाची शबनम के ऊपर हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इसी मामले में आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध है। जेलर पीके त्रिपाठी ने बताया शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाथरूम में निसार नहाने गया था। जहां उसने खिड़की से लोहे की पतली पत्ती तोड़ ली और अपने ऊपर वार करने लगा। सूचना पर घायल बंदी का जेल अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। गर्दन में घाव अधिक होने व जिला अस्पताल में सर्जन न होने के कारण बंदी को कानपुर रेफर किया गया है। बताया बंदी का सकुशल उपचार व टांके लग गए हैं। देर रात तक कारागार पहुंच जाएगा।

हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया, चाची की हत्या में बंद है
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed