{"_id":"5cf17af1bdec220764029af2","slug":"155932956713-hamirpur-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर दो महिलाओं की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक से गिरकर दो महिलाओं की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। गुरुवार को शादी समारोह से लौटकर अपने घर जा रही महिला की बाइक से गिरकर अचेत हो गई। पति उसे सीएचसी ले गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना में दो दिन पूर्व बाइक से गिरी महिला की गुरुवार रात झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के नवैनी गांव निवासी देववती (55) पत्नी ईश्वरदास बुधवार शाम अपने पुत्र रवि के साथ बाइक से गांव जा रही थी। हमीरपुर मार्ग पर मुस्करा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में रवि ने जैसे ही बाइक सड़क किनारे की तभी फिसल कर गिर गई। इससे बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार मां बेटे घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से देववती को झांसी रेफर कर दिया था। मृतका के पुत्र नरेंद्र सिंह ने बताया कि झांसी में उपचार के दौरान गुरुवार देर रात देववती ने दम तोड़ दिया है। वहीं छतरपुर जनपद, लवकुशनगर तहसील के चितेहरी गांव निवासी उदित नारायण ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी इंद्रकुमारी (25) के साथ एक शादी समारोह से लौटकर बाइक से घर जा रहा था। तभी हमीरपुर रोड पर मां श्यामला देवी मंदिर गेट के पास सड़क पर गड्ढा पड़ जाने से वह बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में वह पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचा। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। डा. आलोक ने बताया कि बाइक सवार महिला के सिर में गंभीर चोटें है। अगर वह हेलमेट लगाए होती तो शायद जान बच जाती। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।