फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सवा किलो गांजा बरामद होने पर छह माह की सजा

सवा किलो गांजा बरामद होने पर छह माह की सजा

Fri, 15 Feb 2019 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
सवा किलो गांजा बरामद होने पर छह माह की सजा

विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सुमेरपुर कस्बे के बांकी मार्ग पर पिछले बकरीद त्योहार के दिन पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सवा किलो गांजा बरामद किया था। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शमौुल हक की अदालत में हुई। अदालत ने आरोपी को छह माह की सजा सुनाई। वहीं आरोपी पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

शासकीय अधिवक्ता देव सिंह यादव व राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पिछले 22 अगस्त 2018 को सुमेरपुर थाना के एसआई सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ बकरीद त्योहार पर जा रहे थे। तभी बांकी रोड पर सामने से बांकी गांव निवासी संदीप सोनी पुलिस देखकर छिपने लगा। तभी उसे शक के आधार पर दबोच लिया। पुलिस ने संदीप सोनी को गिरफ्तार कर उसके पास से काली पन्नी में एक किलो 200 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी संदीप से गांजा रखने का लाइसेंस मांगा। लाइसेंस न होने पर पुलिस ने आरोपी को गांजा सहित हिरासत में ले लिया। मामले की सुनवाई के बाद शुक्रवार को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश शमशुल हक ने आरोपी संदीप सोनी को छह माह की सजा सुनाई। अदालत ने आरोपी पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर सात दिन का अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन

सवा किलो गांजा बरामद होने पर छह माह की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed