{"_id":"595fd4024f1c1bfc1d8b45f6","slug":"151499452418-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से शराब की 330 पेटियां बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से शराब की 330 पेटियां बरामद
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के भलोटू में गश्त के दौरान एक ट्रक से अवैध शराब की खेप पकड़ी गई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे सुजानपुर पुलिस की टीम गश्त पर थी। जैसे ही पुलिस टीम गश्त करते हुए भलोटू सड़क के पास पहुंचे तो सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। ट्रक के अंदर कोई चालक-परिचालक मौजूद नहीं था जबकि ट्रक पर तिरपाल लगा था। पुलिस ने शक के आधार पर तिरपाल हटाकर देखा तो इसमें शराब की पेटियां भरी थीं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अंग्रेजी शराब की 330 पेटियां जब्त कर लीं। पुलिस ने ट्रक के पंजीकरण नंबर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।