{"_id":"598df9864f1c1ba63b8b4942","slug":"141502476678-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में घुसे दो छात्र, लेक्चरर से बदतमीजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज में घुसे दो छात्र, लेक्चरर से बदतमीजी
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। डिग्री कॉलेज बड़सर में दो छात्र नशे में धुत होकर कक्षा के कमरे में घुस आए। दोनों छात्रों ने प्रवक्ता से बदतमीजी की। प्रवक्ता ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया लेकिन दोनों छात्र दरवाजा तोड़ कर भाग गए। कॉलेज की अनुशासन कमेटी ने इस मामले पर कार्रवाई करने के बाद बड़सर पुलिस थाना को शिकायत भेजी। बड़सर कॉलेज में दोपहर 12:15 बजे बीएससी फिजिक्स की कक्षा चल रही थी। तभी बीसीए और बीबीए के दो छात्र नशे में धुत्त कमरे में दाखिल हुए और प्रवक्ता से बदतमीजी करने लगे। प्रवक्ता ने दोनों को कमरे बाहर भेज दिया और प्रिंसिपल से इसकी शिकायत कर दी। करीब आधा घंटे के बाद दोनों छात्र कमरे में फिर आ पहुंचे और प्रवक्ता से दोबारा बदतमीजी करने लगे। प्रवक्ता ने बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और प्रिंसिपल को सूचित किया लेकिन दोनों दरवाजा तोड़ कर भाग गए। कॉलेज अनुशासन कमेटी ने कक्षा के छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। अनुशासन कमेटी की रिपोर्ट पर प्रिंसिपल ने दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। कॉलेज प्रिंसिपल मीना सूद का कहना है कि बीबीए और बीसीए के दो छात्र नशे में बीएससी क्लास के कमरे में घुसे और फिजिक्स प्रवक्ता से बदतमीजी की। अनुशासन कमेटी की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भेजी। पुलिस थाना प्रभारी जयनंद शर्मा का कहना है कि प्रिंसिपल की शिकायत पर दो छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है।