फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Tue, 29 Jan 2019 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
मौदहा (हमीरपुर)। एसपी हेमराज मीना के निर्देश पर अपराधियों के धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गैंगस्टर में वांछित व पांच हजार इनामी अतुल तिवारी पुत्र नन्हालाल निवासी सिल्हौराखुर्द, सिकंदरा (कानपुर देहात) को पुलिस ने मंगलवार सुबह दबिश देकर उसी के घर से गिरफ्तार किया है। उस पर लूट, बलवा, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक मेवालाल ने बताया अतुल तिवारी ने 9 जनवरी 2018 को मवइया गांव के निकट कानपुर के ठेकेदार किशनलाल का ट्रैक्टर लेकर उसके चालक को चंदौखी के खेतों में हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने अतुल सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और लूट में उपयोग की गई कार भी बरामद की थी। जमानत से बाहर आने के बाद पुलिस ने अतुल तिवारी पर गैंगस्टरका मामला दर्ज किया था। लेकिन तब से वह पुलिस की पकड़ से दूर रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed