फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   1215 candidates took the examination

हाईस्कूल के 1215 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 20 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
1215 candidates took the examination

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन कुल 18,265 हाईस्कूल के परीक्षार्थियों में 1215 ने परीक्षा छोड़ दी। उधर, मुस्करा में इंटर का प्रश्नपत्र हल कर रही दो छात्राएं गश खाकर गिर गई। 

विज्ञापन


मुख्यालय के सभी परीक्षा केंद्रो में एडीएम डा.राजेश कुमार प्रजापति ने कोतवाल पीेके यादव के साथ जीजीआईसी, श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज, इस्लामियां, सरस्वती विद्या मंदिर के परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीआईओएस डा.चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि विभागीय स्तर पर चार दस्ते बनाए गए हैं। जो लगातार केंद्रों में पहुंचकर चेकिंग कर रहे है। बताया कि पहले दिन हाईस्कूल के 18265 परीक्षार्थियों को हिंदी विषय की परीक्षा देनी थी। जिस पर 1215 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नही दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरीला प्रतिनिधि के अनुसार हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के कसबे में दो केंद्र बनाए गए है। पहले दिन की परीक्षा में प्रथम पाली में शल्लेश्वर विद्याय में 27 छात्राएं अनुपस्थित रही। यहां 461 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली इंटर की परीक्षा में 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 217 ने परीक्षा दी।


मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार रानी अवंतिबाई बालिका इंटर कालेज मुस्करा में परीक्षा के प्रथम दिन ही 64 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। वहीं इंटर के परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र जब वितरित किए गए है। तभी छात्रा नेहा व रश्मि गश खाकर बेहोश हो गई। कक्ष निरीक्षकों व केंद्र व्यवस्थापक ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed