फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   12000 looted from trader and tractor driver

व्यापारी और ट्रैक्टर चालक से 12,000 लूटे

Sun, 20 Mar 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
12000 looted from trader and tractor driver
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

 जरिया थानाक्षेत्र के पचखुरा गांव के पास शनिवार रात तीन नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने जमकर लूटपाट की। एक व्यापारी और ट्रैक्टर चालक से 12,000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने देर रात बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।  

विज्ञापन


कस्बा निवासी प्रदीप विश्वकर्मा वेल्डर है। शनिवार देर शाम वह दुकान में काम करने वाले हेल्पर देवेंद्र विश्वकर्मा निवासी पचखुरा के साथ बाइक से घर में गेहूं की बोरी रखकर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे पचखुरा गांव के पास सुटार व जरिया टीला गांव के बीच सड़क पर रखे झांखर हटाने को जैसे ही उसने बाइक रोकी, तीन नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने उस पर हमला बोल दिया। प्रदीप ने बताया कि तीनों तमंचे और चाकू लिए थे।
विज्ञापन


उन्होंने उसकी जेब में पडे़ 9600 रुपये और मोबाइल छीन लिया। तमंचे की बट से उसे और देवेंद्र को जमकर पीटा। उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और चाबी फेंककर भाग गए। इसके बाद इन लुटेरों ने पचखुरा ममना मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहे मदन पाल निवासी मगरौल को शिकार बनाया। तमंचे के बल पर उससे भी 2400 रुपये लूूट लिए और डरा धमका कर भगा दिया। बेखौफ लुटेराें ने ट्रैक्टर ट्राली लेकर गांव जा रहे बीरू निवासी पचखुरा को भी रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों ने उस पर फायर भी झोंका जिसमें वह बाल-बाल बच गया। लूट की सूचना मिलने पर सीओ राजेश पंाडेय, जरिया और जलालपुर थाना पुलिस ने रात भर लुटेराें की तलाश में कांबिंग की। थानाध्यक्ष जरिया अनिल कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed