फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पुलिस अभिरक्षा से भाग चुका है बिंडोला

पुलिस अभिरक्षा से भाग चुका है बिंडोला

Sat, 09 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से भाग चुका है बिंडोला
हमीरपुर। अब तक मरा समझा जाने वाला शातिर अपराधी बिंडोला जिंदा निकला। शनिवार को महोबा के खन्ना पुलिस ने बिंडोला को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शातिर अपराधी का जिले से भी आपराधिक नाता है। 22-23 जून 2013 की रात वह जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा से भाग चुका है।
विज्ञापन


करीब तीन वर्ष मौदहा कोतवाली के भवानी गांव में मिले युवक के शव को अपने नाम के रूप में शिनाख्त करवाने वाले शातिर अपराधी बिंडोला उर्फ बिंदा उर्फ बिंदादीन ज्यादा दिन पुलिस की नजरों से नहीं बच सका। आखिरकार महोबा के खन्ना थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ वैसे तो 31 मुकदमे दर्ज हैं। मगर आरोपी का इस जिले से भी अपराध करने वाला रिश्ता है।
विज्ञापन


स्थानीय कोतवाली के अभिलेख बताते हैं कि बिंडोला उर्फ बिंदादीन को पिछले 22-23 जून 2013 की रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब ड्यूटी पर तैनात सिपाही मुलायम सिंह, संदीप कुमार व लालाराम को बरगलाकर शौच जाने का बहाना बनाकर खिड़की से भाग निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल शैल कुमार सिंह ने बताया आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। जिस पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद वर्ष 2013 में उसके खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज किए गए। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ कुरारा थाने में वर्ष 2004 में डकैती का मुकदमा दर्ज है।


संभावना जताई जा रही है कि कुरारा कस्बा निवासी एक सराफा व्यवसायी के यहां पड़ी डकैती की घटना में बिंडोला शामिल था। मौदहा कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि जिस व्यक्ति का भवानी गांव में शव मिला था वह किस व्यक्ति का है। इसकी जानकारी के लिए अब वह कोर्ट में अर्जी डालकर जांच की अनुमति लेंगे।

कोतवाली में चार व कुरारा थाने में दर्ज है एक मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed