Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनक की भेंट चढ़ा मासूम गुरसांझ: पड़ोसन ने घोंटा गला, 12 घंटे ट्रंक में छिपाकर रखा; गर्भपात के बाद से थी परेशान

Fri, 20 Nov 2026 10:24 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू/मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू/मोहाली Published by: Nivedita Updated Fri, 20 Nov 2026 10:24 AM IST
सार

मोहाली के लालड़ू में गर्भपात के बाद एक महिला का मानसिक संतुलन ऐसा बिगड़ा कि उसने अपनी पड़ोसन की कोख उजाड़ दी। महिला ने पड़ोसी के दो साल के मासूम को बहाने से बुलाया और उसे गला घोटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
murder of two year old in Ballopur village Lalru neighbor arrested
लालड़ू में मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लालड़ू के गांव बल्लोपुर में दो साल के मासूम गुरसांझ की हत्या का दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ है। पड़ोस में रहने वाली 22 वर्षीय सोनिका ने बच्चे की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी सोनिका को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos
murder of two year old in Ballopur village Lalru neighbor arrested
मासूम की माैत पर बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 नवंबर को हुई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे गुरसांझ अपने घर के बाहर खेल रहा था। सोनिका उसे बहाने से अपने घर ले गई और मारपीट कर गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को एक बंद कमरे में छिपा दिया था। अगले दिन 15 नवंबर की सुबह बच्चे का शव पड़ोसी के घर की टिन की छत पर मिला। पुलिस को शक है कि आरोपी ने पड़ोसी परिवार को फंसाने के लिए शव वहां रखा था। हत्या के छठे दिन पोस्टमार्टम के बाद मासूम का अंतिम संस्कार किया गया।
murder of two year old in Ballopur village Lalru neighbor arrested
माैके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद
पुलिस अधीक्षक रूरल जसपिंदर सिंह के मुताबिक, घटना से कुछ दिन पहले सोनिका का गर्भपात हुआ था। वह मानसिक रूप से परेशान थी और बच्चों को हंसते-खेलते देखकर चिढ़ती थी। इसी मानसिक स्थिति में उसने वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इनमें कंबल, चादर और बच्चे के बालों के गुच्छे शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
murder of two year old in Ballopur village Lalru neighbor arrested
मासूम का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद
गुरसांझ की हत्या के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जसपिंदर सिंह गिल ने प्रेसवार्ता में मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। हालांकि, उन्होंने जांच में कुछ चूक होने की बात स्वीकार की है। 

करीब 12 घंटे तक मासूम का शव पड़ोसी के घर में मौजूद रहा, लेकिन पुलिस को तलाशी के दौरान इसकी भनक तक नहीं लगी। बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान आरोपी महिला सोनिया के घर की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने कमरों को खंगाला, लेकिन वहां रखे ताला बंद बड़े ट्रंक की जांच नहीं की गई। 
विज्ञापन
murder of two year old in Ballopur village Lalru neighbor arrested
मामले की जानकारी देते एसपी देहाती जसपिंदर सिंह गिल - फोटो : संवाद
इसी लापरवाही के कारण मासूम का शव समय पर बरामद नहीं हो सका। यदि तलाशी के दौरान ट्रंक की भी जांच की जाती तो मासूम का शव पहले ही मिल सकता था। दूसरी तरफ छठी पास 22 वर्षीय विवाहित महिला सोनिका ने पुलिस को भ्रमित किए रखा। वह अपने कमरे को ताला लगाकर पुलिस की हर गतिविधि पर नजरें रखी हुई थी। उसने मासूम को अगवा करने और शव मिलने के बाद भी पुलिस को उलझाए रखा। 

गांव में पुलिस और ग्रामीणों का पहरा होने के बावजूद सोनिया ने बच्चे के शव को चालाकी से घर में छिपाए रखा। अगले दिन तड़के उसने शव को अपने घर से लगती टिन की छत पर रख दिया। शव मिलने के बाद भी सोनिका लगातार पुलिस को अपनी बातों में उलझाती रही। इस मामले में एक अन्य की भूमिका की भी पुलिस अभी जांच कर रही है। महिला के पति की भूमिका की जांच के लिए पुलिस ने उसके कार्यस्थल की सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। जांच में वारदात वाले दिन वह अपनी ड्यूटी पर मिला। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed