{"_id":"599733334f1c1bba518b4975","slug":"101503081267-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर बरसाए पत्थर, कई घायल
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। डिग्री कॉलेज सुजानपुर में दिनदहाड़े दो छात्र संगठनों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। आपसी झड़प में करीब आधा दर्जन छात्रों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी रेणू शर्मा और एसडीएम सुजानपुर विजय कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल कॉलेज में पहुंच गए। देखते ही देखते कॉलेज परिसर पुलिस छावनी में तबदील हो गया। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार को कॉलेज परिसर में एसएफआई का जनरल हाउस था। जनरल हाउस करीब पौने दो बजे समाप्त हुआ। जैसे ही एसएफआई कार्यकर्ता जनरल हाउस से बाहर आए तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों संगठनों के बीच धक्कामुक्की हो गई। कुछेक छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पथराव शुरू कर दिया। इसके चलते करीब आधा दर्जन छात्र घायल हुए हैं। पथराव के दौरान कॉलेज गेट के पास एक दुकान की शीशे टूट गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल छात्रों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं डीएसपी हमीरपुर भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थिति का जायजा लेकर पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल छात्रों का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।