{"_id":"63ac7f6f6276aa39ed49d783","slug":"crime-hamirpur-news-knp7359248174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पांचवीं की छात्रा की खेलते-खेलते स्कूल में मौत, ठंड से जान जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पांचवीं की छात्रा की खेलते-खेलते स्कूल में मौत, ठंड से जान जाने की आशंका
Wed, 28 Dec 2022 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
छानी सीएचसी में रोते बिलखते मृतक बच्ची के परिजन
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर में कक्षा पांचवीं की छात्रा की खेलते-खेलते स्कूल में मौत हो गई। परिजनों ने सर्दी लगने से जान जाने की आशंका जताई है। लोदीपुर (जलालपुर) गांव में संचालित परिषदीय स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा अंशिका पुत्री अमरजीत बुधवार दोपहर दो बजे स्कूल में बच्चों के साथ खेलते समय अचानक जमीन पर पेड़ के सहारे बैठी और गिरकर अकड़ गई।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य कमलेश कुमार कुशवाहा ने परिजनों को सूचना दी। छानी सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्रा का पिता राज मिस्त्री है। उसके तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। इनमें मृतका सबसे छोटी थी। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर सिंह तोमर ने बताया कि छात्रा के परिजनों ने ठंड से मौत की आशंका जताते हुए उसका पोस्टमार्टम कराने मांग की। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। बीएसए कल्पना जायसवाल का कहना है कि गुरुवार को परिषदीय विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन