{"_id":"625862aa8b302c166d66c76f","slug":"crime-hamirpur-news-knp691229358","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खराब होने पर किसान ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल खराब होने पर किसान ने जान दी
विज्ञापन
राठ पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन खड़े मृतक के परिजन।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरीला-गोहांड। जरिया थानाक्षेत्र के पवई गांव में किसान ने कर्ज व फसल खराब होने से आहत होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पवई गांव निवासी निर्दोष (32) अपने छोटे भाई दिनेश (25) व पत्नी पुष्पा के साथ रहता था। 20 साल पूर्व उसके पिता की मौत हो चुकी है। निर्दोष के कोई औलाद नहीं थी। दोनों भाई आठ बीघे पैतृक जमीन पर खेती व मजदूरी कर परिवार चलाते थे। बुधवार की देर रात निर्दोष की पत्नी पुष्पा और भाई दिनेश खेतों पर मजदूरी करने गए थे। वह घर पर अकेला था। उसकी मां अपने मायके भैंसाय गई थी। पत्नी घर पहुंची तो निर्दोष को फांसी पर लटका पाया। उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के भाई ने बताया कि वह शराब का भी लती था। इंडियन बैंक जरिया में उस पर पचास हजार का कर्जा भी था। इस साल ओलावृष्टि होने से मटर की फसल भी खराब हो गई थी। पैदावार कम होने से उनका भाई परेशान रहता था। चिंता में काफी कमजोर हो भी हो गया था। उसी से परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि मृतक के भाई की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।