फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

भूमिगत हुआ गुटका कारोबारी

Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime
भरुआसुमेरपुर। सीजीएसटी का छापा पड़ने के बाद गुटका कारोबारी भाई के साथ भूमिगत हो गया है। मंगलवार को देर रात सीजीएसटी टीम के वापस जाने के बाद बुधवार से दोनों किसी को नजर नहीं आए। इनके आवास के बाहर सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

सुबह शाम नौकरों के आने जाने के लिए ही आवास का गेट खुलता है और फिर बंद हो जाता है। दूसरी मंजिल की बालकनी में गुप्ता बंधुओं की महिलाएं व बच्चे जरूर चहल कदमी करते लोगों को नजर आ जाते हैं, लेकिन दोनों भाइयों के दर्शन दो दिन से किसी को नहीं हो रहे हैं। चर्चा है कि मुकदमे के भय से दोनों भाई फिलहाल भूमिगत हो गए। सीजीएसटी टीम ने छापेमारी के दौरान गुप्ता बंधुओं के बेडरूम के गद्दों से 6 करोड़ 31 लाख नकदी बरामद की थी। इसका लेखा-जोखा सीजीएससी के सामने प्रस्तुत करना इनके लिए मुसीबत बना हुआ है।
विज्ञापन

केंद्र्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग का छापा पड़ने के बाद दयाल गुटखा का उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है। इससे एजेंट एवं व्यापारी दूसरे ब्रांडों की तरफ रुख करने लगे हैं। बुंदेलखंड में सुपारी युक्त तंबाकू वाला गुटखा खाने का बहुत ही ज्यादा चलन है। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों के साथ 70 से 80 फ़ीसदी महिलाएं इसका सेवन करती हैं। बाजार में तमाम तरह के ब्रांड मौजूद हैं, लेकिन दयाल गुटखा की मांग अन्य ब्रांडों की तुलना में कुछ ज्यादा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed