{"_id":"623f52b2d7a9582a68185155","slug":"crime-hamirpur-news-knp6876562147","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास योजना घोटाले का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास योजना घोटाले का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा (हमीरपुर)। विकासखंड क्षेत्र के छिमौली गांव में चार वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटाले के आरोपी पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कंप्यूटर आपरेटर की तलाश जारी है।
छिमौली गांव में 2018 से प्रधानमंत्री आवास आवंटन में जमकर धांधली गई थी। जिसमें लाखों रुपये के गोलमाल के साथ ही एक दर्जन से अधिक पात्रों को योजना से वंचित कर दिया गया था। पीड़ितों ने तहसील दिवसों के साथ ही शासन प्रशासन को शिकायतें की थी। जांच ठंडे बस्ते में डालने पर पीड़ित पक्ष की ओर से उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई, जिस पर तत्काल जांच व कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। जिला विकास अधिकारी ने मामले की जांच कर आख्या जिलाधिकारी को दी।
कोतवाली में तत्कालीन बीडीओ रत्नेश सिंह की तहरीर पर आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में सीडीओ, परियोजना अधिकारी व दो बीडीओ तथा पंचायत सचिव व कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित भी किए गए। वहीं शासन की जांच में बड़े अधिकारियों को इस मामले में निर्दोष बताते हुए उन्हें बहाल कर दिया गया। पुलिस की जांच में छिमौली गांव के पूर्व प्रधान अशोक कुमार यादव तथा कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार आरोपी ठहराए गए। शनिवार को पुलिस ने पूर्व प्रधान अशोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं कंप्यूटर आपरेटर की तलाश की जा रही है।