{"_id":"61d1f9cb4afdb8511853bd57","slug":"crime-hamirpur-news-knp6731694100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह पूर्व गायब युवती वापस घर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह पूर्व गायब युवती वापस घर लौटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। क्षेत्र के एक गांव से आठ नवंबर को लापता हुई युवती खुद घर लौट आई। पुलिस ने उसे रविवार को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
गांव की एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बालिग पुत्री को जनपद बांदा के मटौंध निवासी दो भाई इलाज कराने के बहाने आठ नवंबर को बांदा जनपद के झंझरीपुरवा ले गए थे। वह अभी तक नहीं लौटे। पुलिस ने 29 नवंबर को मामला दर्ज तो कर लिया लेकिन बरामदगी नहीं की।
इस पर उसने शनिवार को समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच रविवार को उसकी पुत्री घर लौट आई। महिला पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और दोनों भाइयों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिए उसे भेजा।
इस मामले में सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कहा कि उनकी ओर से युवती की बरामदगी के लिए टीमें गठित थीं। दवाब पड़ने पर आरोपी युवती को छोड़ कर भाग निकले। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।