{"_id":"61ca039080ac5226b80e928c","slug":"crime-hamirpur-news-knp672069889","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटका मिला था शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटका मिला था शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। पंधरी में किसान की खुदकुशी के मामले में परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
रविवार को शाम करीब चार बजे पंधरी निवासी वीरेंद्र वर्मा के पुत्र नीरज (30) ने खेत में पेड़ से फांसी लगा ली थी। मृतक की पत्नी सोनम का आरोप है कि पति सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से खेत गए थे। दोपहर में कई बार फोन लगाया, लेकिन बात नहीं हो सकी। बाद में सास खेत गईं तो शव पेड़ पर लटका मिला।
मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के ही युवक ने भौनिया के दो लोगों के साथ मिलकर रंजिश में पुत्र की हत्या कर दी। परिजन मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़े हुए थे। पुलिस ने समझा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।