{"_id":"608af2558ebc3e8db97d22e2","slug":"crime-hamirpur-news-knp626006559","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में धावा बोलकर तोड़फोड़ व मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में धावा बोलकर तोड़फोड़ व मारपीट
विज्ञापन
राठ। नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ले में असलहों से लैस दबंगों ने परचून की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर दुकानदार व उसके परिजनों को जमकर पीटा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी मनीष साहू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह घर में ही परचून की दुकान किए हैं। बुधवार की रात आठ बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी मोहल्ले के ही मुन्नू यादव, फूलसिंह यादव, महेंद्र यादव, संतोष यादव, राहुल यादव व जाहिल यादव आदि असलहों से लैस होकर पहुंचे। दुकान व मकान में घुस कर उनके साथ गालीगलौज की।
विरोध करने पर दुकान में तोड़फोड़ की। आरोप है कि दबंगों ने उन्हें, उनके पिता परसराम व मां भागवती के साथ भी मारपीट की है। मारपीट में परसराम व भागवती को गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। उधर, कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।