फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime

अराजकतत्वों ने युवक पर झोंका फायर, हड़कंप

Sat, 21 Sep 2019 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
crime
राठ। खेत से ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे युवक पर आधा दर्जन अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। तमंचे की बटों से पीट कर घायल कर दिया। हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक को नामजद कर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव निवासी पंकज कुमार (28) पुत्र विनय कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे खेत से जुताई कर वापस लौटा। घर के निकट ट्रैक्टर खड़ा किया और घर की ओर तरफ जाने लगा। तभी बाहर से दो बाइकों पर पहुंचे छह युवकों ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि दबंगों ने उस पर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। तमंचे की बटों से उसके सिर पर कई प्रहार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

दहशत फैलाने की गरज से हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी भाग निकले। घायल को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉ. आलोक ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट आईं हैं। जिसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है। शनिवार सुबह दर्जनों ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे घायल पंकज ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एक बाइक का नंबर व एक युवक जीतू निवासी बंगरा थाना चिकासी को उसने पहचान लिया है। ग्रामीणों ने विधायक मनीषा अनुरागी से भी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज शुक्ला ने कहा कि एक को नामजद करते हुए पांच अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कहा कि विवाद के पीछे ट्रैक्टर के आगे बाइक निकालने का मामला सामने आ रहा है।

जलविहार कार्यक्रम के दौरान किया था बवाल
धमना गांव के हरनाथ राजपूत ने बताया कि 16 सितंबर को जलविहार कार्यक्रम के दौरान भी तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवकों ने मारपीट की थी। गांव के धीरेंद्र पुत्र हरीसिंह के यहां मिलने आए आरोपी राजेश पुत्र वंशगोपाल के दरवाजे पर खडे़ थे। जहां से जाने की कहने पर उसके साथ मारपीट की थी। बचाने पहुंची भतीजी के साथ भी मारपीट कर दी थी। ग्रामीणों के ललकारने पर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए थे। उक्त घटना से जलविहार कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed