{"_id":"6192aa13d5fb354e8b5bae74","slug":"crime-hamirpur-news-hamirpur-hamirpur-news-knp664197324","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से दुखी किशोरी ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से दुखी किशोरी ने फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की डांट से दुखी किशोरी ने फांसी लगाई
मौदहा। पढ़ोरी गांव के पास भौंनी डेरा में सोमवार को मां की डांट से दुखी होकर 14 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मवेशी चराने गए लोगों ने उसे देख परिजनों को सूचना दी। सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता रामेश्वर निषाद ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री रीना बकरियां चराने का काम करती थी। किसी मामले को लेकर उसकी मां ने उसे डांट दिया। इस पर वह भावुक हो उठी और बकरियां लेकर खेत की ओर चली गई। दोपहर के आसपास सूचना मिली कि रीना पेड़ से लटकी हुई है। रोते बिलखते पिता ने बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा कि जिससे उनकी बेटी इतना बड़ा कदम उठाया। कहा कि घर में कभी नाराजगी भी हुई है तो रीना ने बुरा नहीं माना आज क्या हुआ कि अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं कोतवाल पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।