फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   crime,hamirpur news,hamirpur

चुनावी मोड में जिले के अफसर-कर्मी

Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
crime,hamirpur news,hamirpur
कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में इवीएम मशीनें उतरवाते भूमिसंरक्षण अधिकारी भीमसेन। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। यूपी में आगामी कुछ माह में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। डीएम के निर्देश पर वोटर लिस्ट और ईवीएम (इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) की जांच कर खामियां दूर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तमिलनाडु के मधुरई से 1340 ईवीएम आने पर कड़ी सुरक्षा में ट्रक से उतरवाकर निर्वाचन कार्यालय में रखवाई गईं हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने चुनाव से संबंधित अलग-अलग कार्यों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र को कानून व्यवस्था और सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी मिली है। जिला आबकारी अधिकारी अवधेश राम को ऑबजर्वर, साधना दीक्षित को बैलेट पेपर व अन्य, एआर राम सागर चौरसिया को कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चार दिन चलेगा विशेष अभियान
चार दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 494 व राठ विधानसभा क्षेत्र में 478 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। ये बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। साथ ही एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करेंगे। ऐसे में जिनको मतदाता सूची में नाम बढ़वाना है या संशोधन कराना है वे बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। विशेष अभियान के लिए सात नवंबर, 13 नवंबर, के 21 नवंबर और 28 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। मतदाता सूची में आपत्ति की अंतिम तिथि 12 नवंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईवीएम की चेकिंग करने आएंगे इंजीनियर
भारत इलेक्ट्रानिक एजेंसी के इंजीनियर जिले में 27 अक्तूबर को आएंगे। वे छह दिन ईवीएम की चेकिंग करेंगे। जिले के ट्रेनरों और प्रमुख राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करेंगे।
26 को डीएम करेंगे दलों के साथ बैठक
सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर डीएम 26 अक्तूबर को कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उनसे चुनाव को लेकर सुझाव भी मांगे जाएंगे।

विधानसभा चुनाव के तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। इस बार युवाओं और महिला मतदाताओं पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के साथ मतदान के लिए प्रेरित करने पर फोकस किया जा रहा है। इस बार एक बूथ पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रखे जाएंगे।
- एसके शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed