{"_id":"613646238ebc3ec63542f309","slug":"crime-dowery-fir-hamirpur-news-knp650425852","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में छह लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में छह लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। दहेज के लिए मूकबधिर नवविवाहिता को घर से निकाले जाने पर पीड़ित पिता ने महिला थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। सुमेरपुर के बिदोखर पुरई निवासी परशुराम यादव ने बताया उन्होंने अपनी मुकबधिर बेटी की शादी दो जुलाई 2017 को जालौन के थाना कदौरा के मरगांया निवासी प्रेमनारायण के साथ की थी। बेटी के ससुराल जाते ही पति के साथ ससुर बलराम, चाचिया ससुर धर्मराज, सास ममता, देवर बृजनारायण, देवरानी आशा कम दहेज मिलने का हवाला देकर प्रताड़ित करने लगे।
साथ ही दिव्यांग होने का ताना दिया। इस पर उनकी बेटी ने इशारे से कहा पति भी तो दिव्यांग है। पांच दिन ससुराल में रही बेटी को लेने उनका पुत्र रामकृष्ण, प्रभुदयाल व संतोष गए तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और दो लाख रुपये दहेज में मांगे। दहेज की मांग पूरी करने का वादा कर बेटी को लिवा लाए। इसके बाद 29 सितंबर 2017 को दामाद व उनका पिता बेटी को लेने आए। ससुराल ले जाने के कुछ दिनों बाद बेटी के साथ मारपीट कर जेवर व कपड़े छीन लिए। बताया करीब चार साल से बेटी उनके साथ रह रही है। पीड़ित की तहरीर पर महिला थाना में पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। (संवाद)