भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। बाइक से पत्नी, दो साल की बेटी एवं पड़ोसी महिला को लेकर झंझरीपुरवा दर्शन करने जा रहे बाइक सवार सोमवार सुबह बांदा मार्ग में नरहे बाबा मोड़ के पास सरिया से लदी पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। हादसे में दो साल की बच्च की मौके पर ही मौत हो गई, तीनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
महोबा के खन्ना थानाक्षेत्र के ग्योड़ी निवासी मानसिंह (40) पत्नी तुलसा देवी (38), दो साल की बच्ची तथा पड़ोसी राजकुमारी (24) को बाइक से जसपुरा थानाक्षेत्र के झंझरीपुरवा के बरमदेव बाबा के स्थान दर्शन करने जा रहे थे। बांदा-मार्ग में टेढ़ा पारा के मध्य नरहे बाबा मोड़ के पास सरिया से लदी पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टकरा गए। हादसे में दो साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से सभी को कस्बे की पीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से सभी को सदर अस्पताल फिर कानपुर रेफर कर दिया गया।