फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   I swear by your mother, I remember it so well...

Hamirpur News: सौगंध तेरी मां मुझे कि इतना याद है...

Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
I swear by your mother, I remember it so well...
फोटो 12 एचएएमपी 26- सुमेरपुर में कवि सम्मेलन में रचनाएं पढ़ते कवि। संवाद
फोटो 12 एचएएमपी 26- सुमेरपुर में कवि सम्मेलन में रचनाएं पढ़ते कवि। संवाद
विज्ञापन

-रामलीला मैदान में नवदुर्गा महोत्सव मंडल के पंडाल में कवि सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के रामलीला मैदान में मां दुर्गा के पंडाल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दाैरान कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मां दुर्गा का अभिनंदन किया। गीतकार एवं कवि नाथूराम पथिक ने तेरे चरण की धूल में, यह निर्विवाद है, पथ में न कोई कष्ट न मन में विषाद है, सौगंध तेरी मां मुझे कि इतना याद है... कंठ, कविता, कल्पना सब तेरा प्रसाद है, सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
श्रीनवदुर्गा महोत्सव मंडल के तत्वावधान में रविवार की रात आयोजित कवि सम्मेलन में कवि हरीराम गुप्त निरपेक्ष ने मां शैलपुत्री जगदंबा की स्तुति में तुम्हारा प्यार चाहिए, ममता भरा दुलार चाहिए, कविता सुनाई। कवि नीतिराज सिंह ने तम घुटन की कैद से आजाद होती जा रहीं है, बेटियां उन्मुक्त हो गगन में छाती जा रहीं हैं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। वहीं कवि गणेश सिंह ने कुमकुम भरे कदमों से आई मां दुर्गा आपके द्वार, कविता सुनाई।
विज्ञापन

वीर रस के कवि सुरेश सिंह भदौरिया ने आदमी से आदमी का प्रेम प्यार हो, जन-जन में राष्ट्र चेतना का संस्कार हो सुनाकर श्रोताओं में राष्ट्र के प्रति जोश पैदा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकरण सिंह सरस ने की। संचालन कैलाश प्रसाद सोनी ने किया। इसके साथ ही आनंद सिंह परमार, कवयित्री संगीता गुप्ता, हास्य कवि दिनेश दुबे, रेवती कुमार पाठक, हरिप्रकाश कुशवाहा, संयोजक उमेश सोनी, संगीतज्ञ अयोध्या प्रसाद ने भी अपनी कविताएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed