{"_id":"6acbd3590ef09884890934c1","slug":"grand-procession-taken-out-in-the-city-on-agrasen-jayanti-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-146265-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अग्रसेन जयंती पर नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अग्रसेन जयंती पर नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 06- राठ में शोभा यात्रा में शामिल राम दरवार की झांकी। संवाद
राठ (हमीरपुर)। महाराजा अग्रसेन जयंती पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जीवंत झांकियां आकर्षण के केंद्र रहीं।
अग्रवाल युवा मंच के तत्वावधान में सागर तालाब स्थित अग्रवाल समाज मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बजरिया, मुगलपुरा से होती हुई मुख्य मार्ग पहुंची जहां से रामलीला मैदान, स्टेट बैंक चौराहा, रानी गेट पड़ाव, कोट बाजार, बुधौलियाना होती हुई मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में राइजिंग स्टार्स स्कूल, उर्मिला देवी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भारत माता, राम दरबार, महारानी लक्ष्मीबाई, शंकर गणेश सहित अनेक झांकियां सजाईं। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
यहां विधायक मनीषा अनुरागी, अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, उमाशंकर गुप्ता, कैलाश चंद्र अग्रवाल, अवधेश पाठक, मनोज आदि रहे।