फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

जिला अस्पताल के चिकित्सक समेत आठ और कोरोना पॉजिटिव

Tue, 14 Jul 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
corona
मुस्करा कस्बे के कंटेनमेंट जोन में पहुंची स्वास्थ्य टीम। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को आठ और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला अस्पताल के चिकित्सक भी शामिल हैं। राठ में एसडीएम का रसोइया, मौदहा में तहसील का लिपिक और मुस्करा में एक फौजी, महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य टीम ने सभी संक्रमितों को बांदा मेडिकल कालेज भेजा है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया देर शाम मौदहा कस्बे के तीन और लोग भी संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 126 हो गई है। जिसमें 81 निगेटिव हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एक एमबीबीएस चिकित्सक की मंगलवार को ट्रूनेट मशीन से जांच हुई। जांच में डाक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा है। वहीं चिकित्सक को होम क्वारंटीन किया गया है। सीएमएस डा. विनय प्रकाश ने बताया यह लक्षण विहीन केस है। डॉक्टर में कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने सोमवार शाम को अपना सैंपल दिया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके बाद सैंपल लेकर फाइनल जांच को कानपुर भेजा गया, उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद अस्पताल में संपर्क में आने वालों का सैंपल लिया जा रहा है।
विज्ञापन

राठ के बुधौलियाना निवासी तहसील कर्मी कोरोना संक्रमित मिला है। यह कर्मी एसडीएम का रसोइया है। एसडीएम अशोक यादव ने बताया कर्मी को एक सप्ताह से बुखार आने की सूचना पर उसे आने से मना किया था। उसके पॉजिटिव होने की सूचना पर अर्दली व वाहन चालक का भी सैंपल लिया गया। मंगलवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में रसोइया संक्रमित मिला है, जबकि चालक व अर्दली की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तहसील में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। संक्रमित के परिजनों ने भी सीएचसी पहुंचकर सैंपल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में कार्यरत एक लिपिक की रिपोर्ट मंगलवार सुबह पॉजिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने संक्रमित के संपर्क में आने वाले 25 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं मौदहा कस्बा निवासी एक व्यापारी व उसका चालक संक्रमित आए हैं। उधर नेशनल मार्ग पर रहने वाले एक शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव है। एसडीएम अजीत परेश ने बताया कर्मी मंडी समिति में रहता है, इसलिए तहसील व मंडी को 72 घंटे के लिए बंद किया गया है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया सभी स्थानों को सैनिटाइज किया जा रहा है। मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार एक महिला व फौजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फौजी की तैनाती दिल्ली में है, वह डेढ़ माह पूर्व छुट्टी में घर आया था। सीएमओ ने कहा कि दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए 82 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

सैंपल लेने गई टीम का विरोध
स्वास्थ्य विभाग की टीम संदिग्ध लोगों के सैंपल लेने के लिए घर-घर जा रही है। सोमवार शाम सीएचसी की टीम मझगवां रोड नई बस्ती व छोटी जुलहटी पहुंची। जहां लोगों ने सैंपल देने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ। वहीं राठ सीएचसी में सैंपल कराने के लिए नाम लिखाने के बाद लोग मौके से भाग जाते हैं। जिसके चलते लैब टेक्नीशियन पीपीकिट पहने लोगों के आने का इंतजार करते देखे गए हैं।

राठ के बुधौलियाना में बेरिकेटिंग करते नगर पालिका के कर्मचारी

राठ के बुधौलियाना में बेरिकेटिंग करते नगर पालिका के कर्मचारी- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed