फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   corona

कैंप लगाकर प्रवासियों के सैंपल लिए

Sun, 21 Jun 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
corona
कुरारा के मंगलपुर गांव विद्यालय में जांच शिविर लगाए स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पचखुरा में रविवार को चिकित्सीय टीम ने बाहर से आए प्रवासियों के सैंपल लिए। कैंप में मंगलपुर के दो व पचखुरा के तीन प्रवासियों की जांच की गई। जागरुकता के लिए चिकित्सीय टीम ने सामाजिक दूरी की सलाह दी।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाध्यापक संतराम दिवाकर, मिथिला कबीर प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर, ताज मोहम्मद सहायक अध्यापक मौजूद रहे। साथ ही सफाई कर्मी कुलदीप, आशा कार्यकर्ताओं ने चिकित्सीय परीक्षण में सहयोग किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विनोद कुमार व प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा, निगरानी समिति पचखुरा के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा
भरुआसुमेरपुर। लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने तीन दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरोगा सतीश कुमार यादव ने बताया किराना दुकानदार बिंदेश्वरी गुप्ता के खिलाफ लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन कर दुकान खोलकर कारोबार करने का मामला दर्ज किया है। कई बार हिदायत देने के बाद नियमों का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज हरिश्चंद्र ने टेढ़ा निवासी विष्णु गुप्ता व नत्थू गुप्ता के खिलाफ लॉकडाउन की शर्तों का उल्लंघन कर दुकान खोलने का मुकदमा दर्ज किया है।
भाजपाइयों ने बांटे मास्क व सैनिटाइजर
राठ। भाजपा की नगर इकाई ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरतमंदों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। सिकंदरपुरा सेक्टर संयोजक जयप्रकाश आर्य, बूथ अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, चंद्रशेखर आदि ने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। कहा मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग कर कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। यदि किसी को कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। संवाद
गोलक के पैसों से बच्चों ने मास्क खरीदकर बांटा
मौदहा। कजियाना निवासी रिजवी परिवार के दो बच्चों ने अपनी गुल्लक से पैसे निकालकर मास्क खरीदे व कोरोना से बचाव के लिए वितरित किए। इन बच्चों की प्रशंसा हो रही है। कजियाना के अनवार रिजवी के बेटों हसन रिजवी (10) व अदब (8) ने परिजनों से मिले पैसों को गोलक में एकत्र किया था। कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने की बात उनके दिमाग में बस गई। इस पर बिना परिवार वालों को बताए अपनी गुल्लक फोड़ कर उसमें निकले करीब 700 रुपये के मास्क खरीदे और रविवार को मोहल्ले के जो लोग बिना मास्क मिले, उनमें बांट दिया। एक कोटेदार की दुकान पर पहुंच मास्क वितरित करने लगे। संवाद

मास्क न लगाने पर वसूला जुर्माना
हमीरपुर। पुलिस ने बिना मास्क लगाकर घूमने वालों पर सख्ती शुरू की है। रविवार को अभियान चलाकर पुलिस ने 1700 लोगों को चेक किया। जिसमें 427 लोग बिना मास्क लगाए मिले। पुलिस ने इनसे 41500 रुपये जुर्माना वसूला। इसी प्रकार वाहन चेकिंग में 194 वाहनों का चालान कर 19 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला। 50 वाहनों का ई चालान किया गया। उधर, मौदहा में कोतवाली पुलिस ने एक दुकानदार पर मास्क न लगाने पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। सिसोलर पुलिस ने 83 लोगों को मास्क न लगाने पर जुर्माना लगाया। 5 लोगों पर सामाजिक दूरी का पालन न करने पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed