{"_id":"5e860b5a8ebc3e6fd43b591f","slug":"corona-hamirpur-news-knp5534253152","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में बंद परिवारों को नहीं मिला खाना, अव्यवस्थाओं के चलते आश्रय केंद्रों पर रुकने को तैयार नहीं ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में बंद परिवारों को नहीं मिला खाना, अव्यवस्थाओं के चलते आश्रय केंद्रों पर रुकने को तैयार नहीं ग्रामीण
विज्ञापन
राठ के औंड़ेरा स्थित आश्रय केंद्र में भोजन न मिलने की जानकारी देते प्रवासी ग्रामीण
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। औडे़रा गांव में तीन परिवारों के 19 लोग 30 घंटे से क्वारंटीन सेंटर में हैं। अभी तक उन्हें भोजन नहीं मिला है। गांव का ही एक युवक मजदूरों को अपने घर खाने पर ले जाने को लेकर विवाद हो गया।
औडे़रा निवासी रामकिशोर ने बताया पत्नी रजनी, पुत्र मयंक व पुत्री प्रांशी के साथ दिल्ली से 29 मार्च को लौटा है। बुधवार सुबह परिवार सहित गांव के स्कूल में बने आश्रय केंद्र में रहने पहुंचा। इसी प्रकार दिल्ली से लौटे रामचरन, उसकी पत्नी सुमन, पुत्रियां राधा, पूजा, रोशनी व पुत्र नमन, पुष्पेंद्र, उसकी पत्नी सीमा, पुत्री मांडवी व पुत्र सेंकी, भाभी अनुसुईया व कोलेश, सुंदर व मुकेश को आश्रय केंद्र में रखा गया है।
कहा तीस घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद किसी ने भोजन उपलब्ध नहीं कराया है। बुधवार शाम उन लोगों को राजेश मुखिया खाना खिलाने घर ले गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि केशव राजपूत ने आपत्ति जताते हुए अधिकारियों को सूचना दे दी है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया गांव में कुल 106 लोग बाहर से आए हैं।
विज्ञापन
मुनादी कराने के बाद भी अधिकांश आश्रय केंद्र पर रहने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। प्रतिनिधि का यह भी कहना है आश्रय केंद्र में मौजूद ग्रामीणों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए एसडीएम को अवगत कराया है। एसडीएम अशोक कुमार यादव ने कहा कि क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले ग्रामीणों को भोजन की व्यवस्था उनके परिजनों द्वारा की जाएगी।
राहत कोष में दिए 11 हजार रुपये
राठ। श्रीराम लीला सांस्कृतिक समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेठ कैलाशचंद्र अग्रवाल ने लॉकडाउन के दौरान निराश्रित व जरूरतमंद लोगों के लिए 11 हजार रुपये राहत कोष में दान किए हैं। उन्होंने धनराशि कानूनगो रमेश सोनी को सौंपी। कहा काम धंधा बंद होने से दिहाड़ी मजदूर व गरीब वर्ग के सामने रोटी के लाले पडे़ हैं। यह रकम जरूरतमंदों को कुछ राहत पहुंचाने के काम आएगी। समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों से अपनी सामर्थ अनुसार सहयोग करने की अपील भी की है। समाजसेवी दानिश खान अपनी टीम के साथ जरूरतमंदों के घर राशन, फल व सब्जी आदि पहुंचाने में लगे हैं। संवाद