फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   College students upset due to bus closure

Hamirpur News: बस बंद होने से कॉलेज के छात्र परेशान

Fri, 16 Dec 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
College students upset due to bus closure
टौणीदेवी (हमीरपुर)। एचआरटीसी की टौणी देवी वाया कोट बस बंद होने के कारण कॉलेज के विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार निगम को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि बस नियमित रूप से न चलाई गई तो आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। हमीरपुर से टौणी देवी वाया कोट बस सुबह काफी समय से यह नहीं चलाई जा रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों राजकुमार, सुरेश, सौम्या, अनीता, अमित आदि ने कहा कि दूसरी बसों में उन्हें नहीं बैठाया जाता। अगर कई बार बस मिल भी जाए तो भीड़ होने के कारण काफी दिक्कत होती है। कई बार कॉलेज समय पर नहीं पहुंच पाते। छात्रों की सुविधा के लिए सुबह के समय यह बस चलाई गई थी। ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रविंद्र ठाकुर और टपरे के प्रधान दीवान चंद ने एचआरटीसी प्रबंधन से बस को नियमित रूप से चलाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed