{"_id":"635c17822deb4004d3494547","slug":"civic-hamirpur-news-knp725398293","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः अब बसों में 30 दिन पहले टिकट होंगे बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः अब बसों में 30 दिन पहले टिकट होंगे बुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। परिवहन निगम की साधारण बसों में भी अब यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन आरक्षण करा सकेंगे। नवंबर माह से यात्रियों को इसका फायदा मिलने लगेगा। यात्रा से 30 दिन पहले आरक्षण करा सकेंगे।
परिवहन विभाग के प्रधान प्रबंधक(आईटी) यजुर्वेन्द्र कुमार ने दिशा निर्देश जारी कर कहा है कि रेलवे की तरह ही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भी एक नवंबर से ऑनलाइन और ऑफलाइन आरक्षण सेवा शुरू करेगा। साधारण बसों में सीट आरक्षित कराने के लिए डिपो परिसर में आरक्षण केंद्र खुलेंगे।
जरूरत पर यात्रा से 24 घंटे पहले आरक्षण टिकट निरस्त कराया जा सकता है। टिकट निरस्त कराने पर सिर्फ मूल किराया ही जीएसटी और आठ रुपये गेटवे चार्ज की कटौती करके वापस किया जाएगा। दो घंटे पहले आरक्षण निरस्त कराने पर मूल किराये से 10 प्रतिशत राशि कटेगी। बस रवाना होने के समय से एक घंटा 59 मिनट पहले कोई राशि वापस नहीं होगी।
विज्ञापन
एआरएम अकील अहमद खान ने बताया कि आरक्षण के लिए डिपो परिसर में अलग से काउंटर खोले जाएंगे। बसों की सूचना शासन को भेज दी गई है। अभी तक सिर्फ परिवहन विभाग की एसी बसों में ही यह सुविधा उपलब्ध थी। साधारण बसों में यात्रा को लेकर पहले टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों की सूची बस रवानगी से पहले कंडक्टर को सौंप दी जाएगी। संबंधित यात्री के आने पर कंडक्टर उसे सीट देगा।