फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

गोमती की गोद में लहलाए आम और अमरूद के पेड़

Sat, 04 Jun 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
civic
राठ के बसेला गांव में आम का बाग दिखाती महिला किसान गोमती देवी। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। प्रगतिशील महिला किसान गोमती देवी बागवानी कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर कर प्रेरणादायक बन गई हैं। वह डेढ़ हेक्टेयर में बागवानी कर सालाना सात लाख कमाई कर रही हैं। वह घर का काम निपटाने के बाद मजदूरों के साथ बाग में काम करती हैं। बागवानी के क्षेत्र में अच्छा काम करने पर उन्हें दो बार जिलास्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

राठ क्षेत्र की बसेला गांव निवासी गोमती देवी ने बताया कि उनके नाम डेढ़ हेक्टेयर जमीन है। सभी में बागवानी कर रखी है। एक हेक्टेयर में अमरूद, आम, एक एकड़ में आंवला व मुसम्मी के पेड़ लगे हैं। उनके ससुर गयाप्रसाद सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। वह 30 सालों से बागवानी कर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरणा से वह भी बागवानी कर रही हैं।
विज्ञापन

गोमती ने अपनी आर्थिक स्थिति संभाली है। उन्होंने बताया कि एक हेक्टेयर में लगे अमरूद व आम के बाग में प्रतिवर्ष साढ़े छह लाख की आय हो जाती है। बरसात की अमरूद की फसल लेते ही नहीं है। 50 हजार का आंवला बिक जाता है। मुसम्मी का दूसरा साल है। वहीं छोटा तालाब खुदवाकर मत्स्य पालन, मुर्गी पालन व बतख पालन भी कर रही हैं। इससे अलग से आय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोमती देवी ने बताया कि उद्यान विभाग से जुड़कर काफी जानकारी मिली है। दो बार उन्हें डीएम द्वारा सम्मानित किया गया है। इससे नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शासन द्वारा बागवानी पर मिल रहे अनुदान का लाभ भी उन्हें मिलता है। गोमती देवी खुद ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं है। आठवीं तक की शिक्षा ग्रहण कर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed