{"_id":"62547126c2dc7116567c9ed6","slug":"civic-hamirpur-news-knp6906599176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम स्थापित कर समस्याएं निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम स्थापित कर समस्याएं निपटाएं
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम डा.चंद्रभूषण।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाधिकारी डा.चंद्र भूषण ने बैठक में नगर निकायों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा एकत्र करने, अपशिष्ट प्रबंधन, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन की बेहतर व्यवस्था करने को कहा।
अधिकारियों के साथ सोमवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि कंट्रोल रूम में आने वाली साफ-सफाई एवं पेयजल संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा निकायों में साफ-सफाई की निगरानी के लिए जिला स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित करें। कहा कि कहीं पर भी पेयजल की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। आवश्यकतानुसार हैंडपंपों को तत्काल रिबोर कराया जाए। फुटपाथ पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो।
अधिशासी अधिकारी प्रतिदिन की निकायों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेश चंद्र, डिप्टी कलक्टर पवन प्रकाश पाठक, डिप्टी कलक्टर रविंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा सुधीर सिंह आदि रहे।