फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic

बादलों को देख जगी बारिश की उम्मीद, सोमवार दिन भर छाए रहे घने बादल, कई स्थानों पर हुई बूंदाबांदी

Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
civic
शहर के बस स्टैंड के पास अलाव तापते राहगीर। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। रविवार रात से मौसम ने अचानक पलटी मारी है। सोमवार को भी दिन भर आसमान में काले बादल छाए रहे। देर शाम कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। बादलों को देखकर किसानों को बारिश उम्मीद है। अगर बारिश होती है तो दलहनी फसलों में महावट होने से पैदावार में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन

कई दिनों से बादलों की लुकाछुपी का खेल चल रहा है। लेकिन रविवार की रात बादल पूरी तरह आसमान पर छा गए। सोमवार देर शाम कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.2 व न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा। बदलते मौसम के चलते पारा और नीचे जाने की संभावना है। उधर नगर पालिका ने कई स्थानों पर अलाव जलवाए हैं। बादलों के आने से किसानों को बारिश की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

किसानों का मानना है कि अगर इस समय बारिश होती है तो चना, मसूर, अरहर आदि फसलों के लिए अच्छा होगा। इस वर्ष बारिश न होने से फसलों की ग्रोथ नहीं हो पाई है। बारिश होने से फसलों के पैदावार पर इसका असर पड़ेगा। कुरारा संवाद के अनुसार दिन में आसमान में बदली रही। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। वहीं किसान महावट का इंतजार कर रहे हैं। अगर बारिश होती है तो दलहनी फसलों मटर, मसूर, चना, अरहर को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed