फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   civic,dead body,hamirpur news

दो घंटे सीएचसी में रखा रहा शव

Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
civic,dead body,hamirpur news
राठ। बीमारी से पीड़ित किशोरी की गुरुवार सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव ले जाने के लिए मजदूर पिता ने वाहन की मांग की तो चालक ने डीजल न होने की बात कहकर जाने से मना कर दिया। करीब दो घंटे बाद डॉक्टर के हस्तक्षेप पर शव वाहन उपलब्ध हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र के मझगवां निवासी संतोष कुमार ने बताया वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनकी पुत्री सीता (15) कुछ वर्षों से बीमार थीं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण ठीक इलाज नहीं करा पाए। गुरुवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर सीता को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने बताया उनके पास शव को गांव ले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इतने पैसे भी नहीं थे कि प्राइवेट वाहन करते। सीएचसी में उन्हें सरकार द्वारा शव वाहन उपलब्ध कराने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

जिस पर उन्होंने स्टाफ से शव वाहन की मांग की। मगर वाहन चालक ने डीजल न होने की बात कह शव ले जाने से इनकार कर दिया। करीब दो घंटे तक वह बेटी का शव ले जाने के इंतजाम में भटकते रहे। यह देख ड्यूटी पर तैनात डॉ. अजय चौरसिया ने शव वाहन की व्यवस्था कराई। जिसके बाद वह अपनी बेटी के शव को गांव ले गए। इस संबंध में सीएमओ डा. आरके सचान ने कहा वाहन के लिए डीजल उपलब्ध न होने की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed