{"_id":"6aff35f25eab86572e05a31d","slug":"first-aid-boxes-missing-from-buses-no-arrangements-for-protection-against-fog-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-147872-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बसों से फर्स्ट एड बॉक्स नदारद, कोहरे से बचाव के नहीं इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बसों से फर्स्ट एड बॉक्स नदारद, कोहरे से बचाव के नहीं इंतजाम
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 22 राठ डिपो में खड़ी बस से गायब फर्स्ट एड बॉक्स।। संवाद
राठ। रोडवेज डिपो की बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। बृहस्पतिवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल के दौरान कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स गायब मिले। वहीं कोहरे से बचाव के लिए फॉग लाइट नहीं लगाई गई हैं। सर्दी व कोहरे का सीजन शुरू होने के बाद भी विभाग को सुरक्षा को लेकर सुध नहीं है।
राठ डिपो में कुल 102 बसों का बेड़ा है। इनमें 84 बड़ी बसें, 17 मिनी बस व एक बस अनुबंधित है। ये बसें झांसी, कानपुर, लखनऊ, छतरपुर, उरई सहित विभिन्न रूटों पर संचालित हैं। बृहस्पतिवार को पड़ताल में यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला सामने आया। राठ डिपो की कई बसों में फॉग लाइट का इंतजाम नहीं किया गया है। वहीं अधिकांश बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं लगा है। कुछ बसों में टूटे बॉक्स लटकते दिखाई दिए।
यात्रियों ने बताया कि परिचालकों से मांगने पर बैंडेज भी नहीं मिलता है जबकि बसों में साफ शब्दों में लिखा होता है कि फर्स्ट एड बॉक्स परिचालक के पास है। स्टेशन इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन बसों में फॉग लाइट व फर्स्ट एड बॉक्स नहीं है, उनमें उपलब्ध कराया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
फर्स्ट एड बॉक्स में होती ये दवाएं
रोडवेज बसों में प्राथमिक उपचार बॉक्स में प्राथमिक चिकित्सा सामग्री होना आवश्यक है। इसमें दर्द निवारक, एंटीसेप्टिक, उल्टी, पेट दर्द की दवाएं अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। मांसपेशियों में दर्द, मोच या सूजन, पेट में गैस, एसिडिटी या खट्टी डकार, दस्त रोकने आदि की दवा उपलब्ध हो। घाव साफ करने, संक्रमण रोकने, ड्रेसिंग करने आदि की सामग्री होना जरूरी है। सेविलॉन, पुदीन हरा, बैंडेज, चोट का मरहम, रुई व पट्टी का होना आवश्यक है। यात्रियों में जरूरत पड़ने पर पानी की कमी से राहत दिलाने के लिए ओआरएस पाउडर भी होना चाहिए।
रोडवेज बस से झांसी जा रहे हैं। बस में फर्स्ट एड बॉक्स टूटा पड़ा था। परिचालक से दवा के बारे में जानकारी लेने पर उसने किसी भी प्रकार की दवा होने से इन्कार कर दिया। -सत्यम, नौरंगा।
बस में टिकट कटने के साथ सभी सुविधाएं शामिल होती हैं। इसके बावजूद रोडवेज की बसों में यात्रियों को कोई सुविधा नहीं मिलती है। चोट मोच में प्राथमिक उपचार भी नहीं मिलता है। -हनी सेंगर, राठ।
सभी बसों में शीशों की रबर, रिफ्लेक्टर टेप, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्कशॉप में बसों में फॉग लाइटों सहित सभी कार्य किए भी जा रहे हैं। जिन बसों में समस्या होगी, उन्हें भी दुरुस्त किया जाएगा। -निखिल कुमार, डिपो प्रभारी राठ।