फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Child's death by drowning under the tractor tire

ट्रैक्टर के टायर के नीचे दबकर बालक की मौत

Tue, 10 Apr 2018 11:05 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Tue, 10 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Child's death by drowning under the tractor tire
tractors
थानाक्षेत्र के बिदोखर मेंदनी गांव में अनाज खाली कर रहे ट्रैक्टर को खेल-खेल में बच्चों ने स्टार्ट कर दिया। ट्रैक्टर स्टार्ट होने पर एक बच्चा कूद गया, जिसकी टायर के नीचे दबकर मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पिता व ट्रैक्टर चालक के बीच घटना को लेकर समझौता चल रहा है। इससे शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया।  
विज्ञापन



बिदोखर मेंदनी निवासी जयकरन वर्मा खेत में फसल कटाई व थ्रेशिंग के लिए गांव निवासी रामऔतार वर्मा के ट्रैक्टर को ले गया। इस ट्रैक्टर को चालक रामपाल वर्मा चला रहा था। मंगलवार को फसल की थ्रेशरिंग के बाद गेहूं को ट्रैक्टर में भरकर घर लाया गया। ट्राली से गेहूं खाली करने के लिए तिरपाल बिछा रहे थे।
विज्ञापन


उधर, ट्रैक्टर चालक चाभी निकालना भूल गया। दरवाजे पर ट्रैक्टर खड़ा होने के कारण कई बच्चे उस पर चढ़ गए। खेल-खेल में किसी बच्चे ने चाभी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। गेयर में होने के कारण ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा। इससे घबराकर जयकरन का पुत्र मोहित (8) उससे कूद गया और टायर के नीचे आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज इंगोहटा मौके पर पहुंच गए। लेकिन मृतक के परिजन, ट्रैक्टर चालक व मालिक एक ही बिरादरी के होने के कारण गांव के लोग समझौता कराने में लगे हैं। इससे समाचार लिखे जाने तक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है। उधर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed