फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Child deaths from drowning in pond

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Thu, 03 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Thu, 03 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Child deaths from drowning in pond

भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के बांकी गांव स्थित तालाब

विज्ञापन
में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। पास ही भैंस को नहला रहे पिता को तब जानकारी हुई जब बच्चे का शव तालाब में उतराने लगा। देर शाम परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया।

बांकी गांव निवासी शिवचरन साहू बुधवार को अपनी भैंस बाजार में बेचने के लिए उसे तालाब में नहलाने ले गया। साथ में उसका छह वर्षीय पुत्र मोहित भी पीछे लग गया। जब पिता भैंस को नहला रहा था।

तभी मोहित नहाने के लिए तालाब में कूद गया। जिसका पिता को पता नही चला। अनुमान है कि नहाते समय गहराई में चले जाने से मोहित डूब गया।

थोड़ी देर में जब मोहित का शव पानी में उतराने लगा तो पिता बदहवाश हो गया और बच्चे को आनन फानन में कस्बा स्थित पीएचसी लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिजन शव गांव ले गए। देर शाम बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed