{"_id":"673e21944d80f71cd10126be","slug":"chairman-and-clerk-accused-of-corruption-worth-crores-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-117586-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चेयरमैन और लिपिक पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चेयरमैन और लिपिक पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
Wed, 20 Nov 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सरीला नगर पंचायत के सभासदों ने चेयरमैन पवन कुमार अनुरागी, पूर्व लिपिक गंगा प्रसाद और राघवेंद्र सिंह पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सभासदों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भी सौंपा है। इसमें चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को सभासद अरविंद कुमार, नंद कुमारी, मिथलेश, पुष्पेंद्र कुमार ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि चेयरमैन पवन कुमार अनुरागी कई मामलों में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
पंचायत के सभी विकास कार्य, गोशाला में भूसा, निर्माण कार्य, नजूल की जमीन का नामांतरण में भ्रष्टाचार है। इसके अलावा 11 माह से लगातार मनमानी तरीके से धन की उगाही कर निजी खर्चे में इस्तेमाल कर वसूली कम दिखाई जा रही है। इन मामलों में जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
बताया कि चेयरमैन दो युवकों के मारपीट के मामले में जेल जा चुके हैं। बताया कि गंगा प्रसाद पर करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार की जांच आर्थिक अपराध शाखा लखनऊ के पास है।