{"_id":"651316f1ecea21354a0d68b6","slug":"case-registered-against-woman-for-abetment-of-suicide-hamirpur-news-c-12-1-knp1008-417917-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: महिला पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: महिला पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मुकदमा दर्ज
Tue, 26 Sep 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। युवक की मौत के मामले में महिला पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कुरारा थाने के पतारा गांव निवासी अखिलेंद्र ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें बताया कि बड़ा भाई बहादुर सिंह उर्फ अरविंद सिंह कई वर्षो से मुख्यालय में किराये के मकान में रहकर खदानों में काम करता था। 22 सितंबर को उसने फोन पर बताया कि उसके साथ बांदा जनपद के चिल्ला थाने के एक गांव निवासी महिला भी रहती है। उसने अपने प्रेमजाल में फंसा कर उससे काफी रुपया ऐंठ लिया। वह कई लोगो के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उनसे पैसे वसूल चुकी है। अब दो लाख रुपये की मांग कर रही है। इससे आहत होकर उसने जहर का लिया है।
वह गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाए। यहां बहादुर ने उसे अपने हाथ का लिखा हुआ एक पत्र व अपना मोबाइल दिया। जिसका पासवर्ड भी उसमें लिख कर दिया। 23 सितंबर को कानपुर के हैलट अस्पताल में उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। बताया कि उसने सुसाइड नोट व मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर महिला के खिलाफ आत्महत्या को प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि जांच कर कार्यवाही की जा रही है।