फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Car falls into ravine, chemical operator dies, seven injured

Hamirpur News: खड्ड में गिरी कार, केमिकल ऑपरेटर की मौत, सात घायल

Sun, 12 Nov 2023 08:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 12 Nov 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ravine, chemical operator dies, seven injured
हमीरपुर/मौदहा। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मवईया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। उसमें केमिकल ऑपरेटर की मौत हो गई, सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सभी लोग परिवार समेत बिल्हौर, लखनऊ स्थित दरगाह में जियारत कर अजमेर शरीफ जा रहे थे।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के जनपद व थाना, कस्बा भंडारा निवासी कबीर सिद्दीकी (38) पुत्र कदीर सिद्दीकी अपने परिवार के साथ बिल्हौर, लखनऊ होकर अजमेर जाने को कार से निकले थे। कार में उसकी बहन फराना साजिक खान (40), मां रुकसाना बेगम (60), पत्नी सबीना (35), बड़ा बेटा हसनैन, छोटा बेटा रोहान (12) व बेटी आसरा (08) के अलावा भंडारा निवासी चालक सैय्यद अबरार (30) मौजूद थे। रविवार सुबह कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मवईया गांव के पास कार अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें कार चला रहे कबीर स्टियरिंग व सीट के बीच में फंस गया और अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

डायल-112 की सूचना पर मौदहा पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सीधा करा कार में फंसे चालक को गेट तोड़कर निकाला और सभी घायलों को सीएचसी मौदहा भेजा। डाॅक्टरों ने कबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कबीर के बेटे हसनैन ने बताया कि उनके पिता आर्डिनेंस फैक्टरी में केमिकल ऑपरेटर थे। मौदहा कोतवाल सुरेश सैनी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। जो महाराष्ट्र से आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed