फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   btexh student died

बीटेक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 31 Oct 2017 11:22 PM IST
हमीरपुर
हमीरपुर Updated Tue, 31 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
btexh student died
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार रात उसका शव यमुना पुल के नीचे रेत पर पड़ा मिला। छात्र घर से कानपुर जाने के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। वहीं आत्महत्या करने की बात परिजनों के गले नहीं उतर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



मौदहा कोतवाली क्षेत्र के मकरांव गांव निवासी दयाभूषण प्रजापति बड़ालेवा गांव स्थित जूनियर विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। शिक्षक के तीन पुत्र बब्लू, जितेंद्र व अजीत कुमार है। सबसे छोटा पुत्र अजीत कुमार (19) कानपुर के एक निजी इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक का प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि अजीत दो दिन के लिए घर आया था। सोमवार की शाम मौदहा से बस न मिलने पर वह ट्रक में सवार होकर कानपुर के लिए निकला था।
 मुख्यालय पहुंचने पर रात करीब 8:30 के करीब अजीत संदिग्ध अवस्था में यमुना नदी की रेत पर जा गिरा।

घायल अजीत ने गांव निवासी साथी अवधेश को फोन किया और कहा कि चालक ने ट्रक लहरा दिया है, जिससे वह ट्रक से गिर गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अवधेश अजीत के घर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे ढूंढने मुख्यालय आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक अजीत को यमुना नदी किनारे ढूंढते रहे। इसके बाद पिता ने यूपी 100 को सूचना दी। जिस पर यूपी 100 व कोतवाली व सजेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां अजीत का शव नदी किनारे बालू के रेत से बरामद किया। उसके पास उसका मोबाइल व बैग भी पड़ा था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। और कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।



छात्र अपनी मौत के पीछे कुछ अनसुलझे सवाल छोड़ गया है। सभी की निगाहें घटना को संदिग्ध नजरिये से देख रही हैं। आत्महत्या किए जाने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है।


 यदि कोई व्यक्ति यमुना पुल से आत्महत्या करेगा तो वह पानी में कूदेगा ना कि रेत में। जिस ट्रक में छात्र कानपुर के लिए बैठा था। उस ट्रक का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है। कही ऐसा तो नहीं किराये को लेकर छात्र का ट्रक चालक से विवाद हो गया हो और ट्रक चालक ने ही घटना को अंजाम दिया हो। या फिर छात्र ज्यादा पैसा लिए हो जिस कारण उसकी जान ले ली गई हो।

 मामला कुछ भी हो मगर विषय जांच का है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या का है। यह पूछने पर कि आत्महत्या करना था तो नदी के पानी में क्यों नहीं कूदा।


इस पर बताया कि रात के अंधेरे में कुछ समझ में नहीं आया जिस पर पर वह कूद गया। घटनास्थल सजेती थानाक्षेत्र है। मृतक के परिजनों के कहने पर उन्होंने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अब जो भी जांच आदि होगी वह सजेती थानाक्षेत्र ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed