Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bridge accident: Investigation remains incomplete even after six months; preparations for bridge construction underway

पुल हादसा : छह माह बाद भी जांच अधूरी, पुल निर्माण की तैयारी

Fri, 27 Nov 2026 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bridge accident: Investigation remains incomplete even after six months; preparations for bridge construction underway
हमीरपुर। बेतवा नदी पर मोराकांदर गांव में निर्माणाधीन पुल का पिलर ढहने से छह लोगों की मौत के करीब छह माह बाद भी हादसे की जांच और जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। तकनीकी जांच में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कोई बड़ी कमी न मिलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


तेज आंधी के दौरान निर्माण कार्य जारी रहना हादसे की बड़ी वजह बताया गया है। जबकि हादसे की परिस्थितियों और जिम्मेदारों को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


जिम्मेदार तकनीकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की बात कह रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और सेतु निगम के स्थानीय अधिकारियों को अब तक इसकी प्रति नहीं मिली है। पुलिस की विवेचना भी जारी है। इधर फिर से पुल निर्माण की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि जिले के बेतवा नदी पर मोराकांदर-परसनी और कंडौर के बीच 700.90 मीटर लंबे पुल का निर्माण 92.52 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। मई 2024 में शुरू हुए पुल निर्माण के दौरान 28/29 मई 2026 की रात आए तेज तूफान और बारिश में निर्माणाधीन पुल का पांचवां पिलर और उससे जुड़ा हिस्सा ढह गया था। हादसे में चार श्रमिकों और दो सुरक्षाकर्मियों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था। इधर संयुक्त प्रबंध निदेशक सेतु निगम के अनुसार, तकनीकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने जांच को गोपनीय बताते हुए उसके निष्कर्ष सार्वजनिक करने से इन्कार किया है।

------------------


तीन सदस्यीय टीम ने की थी पुल हादसे की जांच

हादसे की तकनीकी जांच के लिए शासन ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम ने एक जून को घटनास्थल का निरीक्षण कर पिलर के कंक्रीट, सरिया, कपलर और अन्य निर्माण सामग्री के नमूने जुटाए थे। इनकी जांच आईआईटी बीएचयू में कराई गई थी। जांच के दौरान निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कोई बड़ी कमी नहीं मिलने की जानकारी सामने आई थी। हादसे के बाद ठेकेदार कंपनी पर कार्रवाई, सहायक अभियंता गजेंद्र कुमार चौधरी के निलंबन और परियोजना प्रबंधक के खिलाफ विभागीय जांच कराए जाने की जानकारी सामने आई थी।
---------------



पांचवें पिलर को तोड़कर नए सिरे से बनाने की तैयारी

हादसे में क्षतिग्रस्त पांचवें पिलर को तोड़कर नए सिरे से बनाने का काम जारी है। मौके पर पुराने पिलर का हिस्सा हटाया जा रहा है। सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने के निर्देश मिल चुके हैं। निर्माण की तैयारियां शुरू करा दी गई हैं और दिसंबर 2027 तक इसे पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा है।
----------------


पुलिस की विवेचना जारी, तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार

थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। ऐसे में हादसे के करीब छह माह बाद भी पुलिस की विवेचना में तकनीकी रिपोर्ट महत्वपूर्ण बनी हुई है।
----------------


वर्जन:

हादसे में उच्चस्तरीय टीम लगाई गई थी। इसकी रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजी गई होगी। इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुल पर फिर से काम शुरू होने जा रहा है। इसकी भी उन्हें जानकारी नहीं है। - राकेश कुमार, एडीएम एफआर।


--------------
वर्जन:

पुल हादसे की जांच रिपोर्ट तो उनके पास नहीं आई है। हमें पुल निर्माण के आदेश मिले हैं। सीपीएम के निर्देशानुसार तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करा लिया जाएगा। - दिलीप कुमार, डीपीएम सेतु निगम।

-------------
वर्जन:

जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जांच गोपनीय है, इसलिए उसके निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किए जा सकते। - मिथिलेश कुमार, संयुक्त प्रबंध निदेशक सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed