फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Both drivers killed in collision of trucks

आमने-सामने भिड़े ट्रक, दोनों चालकों की मौत

Fri, 14 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 14 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Both drivers killed in collision of trucks

हाइवे में कुछेछा गांव स्थित पुलिस चौकी के सामने

विज्ञापन
बीती रात दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों चालकों की मौत और दो खलासी घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्टेयरिंग में फंसे चालकों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर घायलों को अस्पताल भेजा। 

बिधनू, कानपुर के गुसरा गांव निवासी चालक विष्णुकांत पांडेय (32) पुत्र सियाराम अपने खलासी नौबस्ता कानपुर निवासी श्याम (20) पुत्र वीरेंद्र के साथ शुक्रवार रात करीब 12 बजे ट्रक पर गिट्टी लेने कबरई जा रहा था।

तभी कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुछेछा पुलिस चौकी के सामने कबरई की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक चालक मोहम्मद आबिद (35) पुत्र इकलाख निवासी लखनपुर थाना धूमनगंज जनपद इलाहाबाद की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

जिससे दोनों चालकों की मौके पर मौत हो गई। भिंडत इतनी ज्यादा तेज थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में दोनों खलासी भी गंभीर रुप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्टेयरिंग में फंसे दोनाें चालकों को शवाें को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और क्रेन मशीन के जरिए ट्रकों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed